यूक्रेन ने रूस की 38 मंज़िला रिहायशी इमारत पर गिराया ड्रोन, धमाके के बाद लगी आग
रूस के एक गवर्नर रोमन बुसर्गीन ने टेलीविज़न नेटवर्क 'आरटी' को बताया है कि यूक्रेन के ड्रोन ने सरातोव रीजन में सरातोव और एंग्ल्स शहर में सोमवार को हाई-राइज़ इमारतों पर हमला किया। सरातोव की सबसे बड़ी रिहायशी इमारत (38-मंज़िला) 'वोल्गा स्काई' से ड्रोन के टकराने के बाद इसमें धमाके के बाद आग लगने का एक वीडियो सामने आया है।