यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को ने 158 को मार गिराया
यूक्रेन ने शनिवार रात रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने रातभर में यूक्रेन के करीब 158 ड्रोन को मार गिराया जिनमें से 2 ड्रोन मॉस्को में और 9 मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। रूसी सेना ने कुर्स्क में 46 ड्रोन नष्ट किए।