यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन से किया हमला, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की हुई मौत
रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा ड्रोन से किए गए हमले में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन यूक्रेन से लगी रूस की सीमा के पास स्थित एक गांव में एक घर पर गिरा था।