यूक्रेन ने रूस पर दागीं अमेरिका में बनाई गईं 6 ATACMS मिसाइलें
यूक्रेन ने रूस के ब्रांस्क में अमेरिका में निर्मित 6 एटीएसीएमएस मिसाइल दागी हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने इनमें से पांच मिसाइलों को मार गिराया जबकि एक अन्य मिसाइल को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल के टुकड़े एक सैन्य प्रतिष्ठान के परिसर में गिरे थे और आग लग गई।