यूक्रेन ने ली रूस के परमाणु सुरक्षाबलों के प्रमुख की हत्या की ज़िम्मेदारी

रूस के परमाणु सुरक्षाबलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव व उनके एक सहयोगी की हत्या की यूक्रेन ने ज़िम्मेदारी ली है। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एसबीयू ने कहा है कि एक विशेष अभियान के तहत इगोर को मारा गया है। गौरतलब है, मंगलवार सुबह इगोर व उनके सहयोगी की मॉस्को में एक बम विस्फोट में मौत हो गई थी।

Load More