यूक्रेन ने वीडियो जारी कर उत्तर कोरिया के सैनिकों के रूस में होने का किया दावा
रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेनी अधिकारियों ने एक वीडियो जारी कर उत्तर कोरिया के सैनिकों के रूस में होने का दावा किया है। वीडियो में कथित तौर पर उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूसी सैन्य वर्दी में हथियार लेने के लिए कतार में खड़े दिखाया गया है। बकौल अधिकारी, वीडियो एक रूसी सैनिक ने शूट किया था।