यूक्रेन पहुंचने के लिए 10 घंटे ट्रेन में सफर करेंगे पीएम मोदी: रिपोर्ट
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन पहुंचने के लिए 10 घंटे ट्रेन में सफर करेंगे। पोलैंड में अपनी बैठकें खत्म करने के बाद पीएम मोदी 22 अगस्त को यूक्रेन के लिए रवाना हो सकते हैं और उनके 23 अगस्त की सुबह यूक्रेन पहुंचने की उम्मीद है। बकौल रिपोर्ट्स, पीएम मोदी यूक्रेन में 7 घंटे गुज़ारेंगे।