यूक्रेन में निर्दोषों की मौत अस्वीकार्य, संघर्ष का अंत सभी के हित में है: UN में भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने कहा है, "हम मानते हैं कि यूक्रेन में निर्दोष लोगों की जान जाना अस्वीकार्य है और किसी भी प्रकार का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकल सकता। इसलिए यूक्रेन संघर्ष का अंत सभी के हित में है।"