यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूस ने गिराई मिसाइल
यूक्रेन ने बताया है कि शनिवार को कीव में एक भारतीय दवा कंपनी के बड़े गोदाम पर रूसी मिसाइल ने हमला किया। भारत स्थित यूक्रेन के दूतावास ने X पर लिखा, "भारत के साथ 'खास दोस्ती' का दावा करने वाला मॉस्को जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों-बुज़ुर्गों के लिए बनी दवाओं को नष्ट कर रहा है।"