यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूस ने यौन हिंसा को बनाया हथियार: यूरोपियन कोर्ट
यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय ने रूस को यूक्रेन में मानवाधिकार उल्लंघन का दोषी पाया है। उसने कहा कि रूस ने युद्ध के दौरान यौन हिंसा को एक रणनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। बकौल कोर्ट, इसका मकसद लोगों को मानसिक रूप से तोड़ना और विरोध की भावना को कुचलना था। रूस को एमएच17 विमान हादसे का भी दोषी पाया गया।