यूक्रेन में शॉपिंग मॉल पर रूसी हमले में 14 लोगों की हुई मौत, 43 घायल
यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में एक शॉपिंग मॉल पर रूसी हमले में कम-से-कम 14 लोग मारे गए जबकि 43 अन्य घायल हो गए हैं। क्षेत्रीय गवर्नर वादिम फिलाश्किन के अनुसार, रूसी सेना ने बैरल आर्टिलरी से मॉल पर हमला किया है। घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान चल रहा है और कई के मलबे में दबे होने की आशंका है।