यूक्रेन में ज़ेलेंस्की से मिलने के दौरान भावुक नज़र आए मोदी, कहा- बच्चों के लिए विनाशकारी है युद्ध
यूक्रेन की राजधानी कीव में मल्टीमीडिया मार्टरोलॉजिस्ट एक्सपोज़िशन में जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए और उन्होंने वहां यूक्रेन युद्ध में मारे गए बच्चों की याद में एक खिलौना भी रखा। पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ इसकी तस्वीरें शेयर कर X पर लिखा, "युद्ध खासकर बच्चों के लिए विनाशकारी है।"