यूक्रेन से जंग खत्म करने के लिए ट्रंप से मिलना चाहते हैं पुतिन: वाइट हाउस का दावा
वाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलीन लीविट ने बुधवार को दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से जंग खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मिलने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप, पुतिन और वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की (यूक्रेनी राष्ट्रपति) से मिलने के लिए तैयार हैं।" ट्रंप की ज़ेलेंस्की से फोन पर बात भी हुई है।