योगी जी गौ भक्त हैं तो गाय को माता घोषित करने में देरी क्यों?: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अगर गौ भक्त हैं तो गाय को माता घोषित करने में विलंब क्यों?" उन्होंने कहा, "हम यह पूछना चाहते हैं कि...योगी क्यों उस प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हुए हैं जहां पशु सूची में गाय को डाला गया है...पशु सूची से हटवाने में उन्हें क्या दिक्कत है?"