योगी जी स्कूल में एडमिशन करवा दीजिए, डॉक्टर बनूंगी; UP में नन्ही सी बच्ची ने CM से की फरियाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जनता दर्शन' में कानपुर की एक महिला अपनी बच्ची का स्कूल में एडमिशन करवाने की फरियाद लेकर पहुंची जिसका वीडियो सामने आया है। बच्ची ने सीएम से कहा, "योगी जी स्कूल में एडमिशन करवा दीजिए, डॉक्टर बनूंगी।" बच्ची की बात सुनते ही सीएम ने अधिकारियों को बच्ची का एडमिशन करवाने का निर्देश दिया।