'अब नाइट शिफ्ट में भी निर्भय काम कर रही महिलाएं', यूपी के सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर कहा है कि 2017 से पहले अपराध के कारण सूर्यास्त के बाद व्यापार ठप हो जाता था और महिलाओं की सुरक्षा चिंता का विषय थी। बकौल मुख्यमंत्री, अब उत्तर प्रदेश में महिला श्रम भागीदारी 13% से बढ़कर 36% हो गई है और महिलाएं नाइट शिफ्ट में निर्भय काम कर रही हैं।