योगी ने शेयर कीं महाकुंभ में 'अमृत स्नान' करते लाखों श्रद्धालुओं की एरियल तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में संगम तट पर चल रहे महाकुंभ के पहले 'अमृत स्नान' के दौरान डुबकी लगाते लाखों श्रद्धालुओं की एरियल तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है। त्रिवेणी संगम में प्रथम 'अमृत स्नान' कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालु जनों का अभिनंदन!"