परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें: सपा पर बरसे योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सपा को शिक्षा का घोषित दुश्मन बताते हुए आरोप लगाया कि उसकी सरकार में शिक्षकों का अपमान और शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा को राजनीति का आधार बताया। योगी ने मतदाताओं से परिवारवाद और वंशवाद को नकारकर योग्य प्रतिनिधि चुनने की अपील की।