योगी सरकार के प्रयासों से अयोध्या में मनाया जा रहा है भव्य दीपोत्सव: इकबाल अंसारी
बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने दिवाली को लेकर अयोध्या (यूपी) में हुई सजावट पर प्रतिक्रिया दी है। अंसारी ने कहा, "योगी सरकार के प्रयासों से अयोध्या में भव्य रूप से दीपोत्सव मनाया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आ रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के दिवाली मना रहे हैं।"