योगी सरकार का यूपी के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया। राज्य कर्मचारियों को अभी तक मूल वेतन का 53% महंगाई भत्ता मिलता था जिसे अब 55% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी इसलिए कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।

Load More