योगी सरकार ने PCS अधिकारियों से मांगा संपत्ति का ब्योरा, नहीं देने पर रुकेगा प्रमोशन
यूपी की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती और प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पीसीएस अधिकारियों को लेकर एक निर्देश जारी किया है। निर्देशानुसार, पीसीएस अधिकारियों को 31 दिसंबर 2024 तक अर्जित अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन स्पैरो पोर्टल पर देना होगा और जो ब्योरा नहीं देंगे उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाएगा।