योग करने के लिए झुके बुज़ुर्ग की गर्दन पर यूपी में कुल्हाड़ी से किया गया हमला, सिर कटकर हुआ अलग
जालौन (यूपी) में रविवार सुबह गांव के पास योग कर रहे विद्याराम नामक 68-वर्षीय स्कूल संचालक की हत्या कर दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, जैसे ही विद्याराम योग के लिए नीचे झुके उसी दौरान अज्ञात शख्स ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर दिया जिससे उनका सिर कटकर अलग हो गया। बकौल पुलिस, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।