योग टीचर ने कर्नाटक में किडनैपर्स से बचने के लिए रोकी सांस, किडनैपर्स ने ज़िंदा दफनाया
कर्नाटक में एक योग शिक्षिका को अगवा कर अपहरणकर्ताओं ने केबल से उसका गला घोंट दिया जिसके बाद अपनी जान बचाने के लिए शिक्षिका ने सांस रोकने की तकनीक अपनाई। शिक्षिका को मरा समझकर किडनैपर्स उसे दफनाकर भाग गए जिसके बाद वह किसी तरह बाहर निकली। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।