योग दिवस पर ऋषिकेश में गंगा घाट पर विदेशियों ने किया योग, सामने आईं तस्वीरें
ऋषिकेश में परमार्थ आश्रम के गंगा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कई विदेशियों और संतों ने योग किया। योग कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे से हुई और साधकों ने करीब 2 घंटे योग साधना की। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर के लोगों समेत राजनेताओं और नामचीन हस्तियों ने योग किया।