योग दिवस पर लद्दाख में 14,000 फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21-जून) पर लेह-लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील के किनारे 14,000 फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने योग किया जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। आईटीबीपी ने कहा कि योग ने उनकी फिटनेस, सहनशीलता और आंतरिक शक्ति के प्रति प्रतिबद्धता' को मज़बूत किया है। कार्यक्रम में जवान, ग्रामीण और महाबोधि संस्थान के सदस्य शामिल हुए।