योग दिवस से पहले मुंबई में 127 वर्षीय योग गुरु पद्मश्री शिवानंद ने किया योग
अपनी उम्र 127 साल होने का दावा करने वाले पद्मश्री पुरस्कार विजेता योग गुरु स्वामी शिवानंद ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मंच पर योग किया जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "योग ही एकमात्र ऐसी प्रक्रिया है जो लंबी उम्र दे सकती है।" स्वामी शिवानंद वाराणसी के रहने वाले साधु हैं।