याचिकाएं तैयार करने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे वकील, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकीलों के एआई का इस्तेमाल कर याचिका लिखने और ड्राफ्टिंग पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कई याचिकाओं में ऐसे फैसलों का उल्लेख किया गया जो कभी दिए ही नहीं गए थे। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि जस्टिस बीवी नागरत्न और जस्टिस दीपांकर दत्ता के साथ भी ऐसा हुआ है।