युजवेंद्र-धनश्री का तलाक को लेकर हुआ सेटलमेंट, एलिमनी पर नहीं बोलेगा परिवार: क्रिकेटर के वकील
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के वकील नितिन के गुप्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा है कि चहल और धनश्री वर्मा का तलाक को लेकर सेटलमेंट हो गया है। उन्होंने कहा, "चहल और उनका परिवार...अटकलों पर नहीं बोलना चाहता...उनका अनुरोध है कि लोग...अटकलें लगाने से बचें।" इससे पहले ₹60 करोड़ की एलिमनी की रिपोर्ट्स को धनश्री के परिवार ने निराधार बताया था।