यूट्यूब का शॉपिंग फीचर हुआ भारत में लॉन्च; कंटेंट क्रिएटर्स की हो सकेगी कमाई
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब ने भारत में शॉपिंग फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर अमेरिका और दक्षिण कोरिया में पहले ही लॉन्च हो गया था। यूट्यूब शॉपिंग के ज़रिए कंटेंट क्रिएटर्स कमाई भी कर सकते हैं। उन्हें अपने वीडियोज़/शॉर्ट्स में प्रोडक्ट्स को टैग करना होगा और जब व्यूअर्स रिटेलर की वेबसाइट से सामान खरीदेंगे तो कंटेंट क्रिएटर्स को कमीशन मिलेगा।