यूट्यूब किशोरों के वज़न और फिटनेस से जुड़े वीडियो देखने पर लगाएगा प्रतिबंध
यूट्यूब 13 से 17 साल के किशोरों को अब फिटनेस और वज़न से संबंधित वीडियो दिखाने पर प्रतिबंध लगाएगा। कंपनी ने कहा है कि इस तरह के कंटेंट उसकी गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं करते हैं लेकिन ऐसे वीडियो बार-बार देखने पर किशोर यूज़र्स को मानसिक तौर पर नुकसान हो सकता है। यह नियम भारत समेत दुनियाभर में लागू होगा।