यूट्यूब देखकर बिहार में झोलाछाप डॉक्टर ने किया 15 वर्षीय लड़के का पथरी का ऑपरेशन, हुई मौत
सारण (बिहार) में एक झोलाछाप डॉक्टर ने कथित तौर पर यूट्यूब पर वीडियो देखकर एक 15-वर्षीय लड़के की पथरी का ऑपरेशन कर दिया। स्थिति बिगड़ने के बाद आरोपी खुद ऐंम्बुलेंस से लड़के को पटना ले जा रहा था लेकिन रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद से निजी क्लीनिक का आरोपी डॉक्टर व स्टाफ फरार है।