भारत की अर्थव्यवस्था में यूट्यूब का बड़ा योगदान, 2025 में GDP में जोड़े ₹18,000 करोड़+
ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की रिसर्च के मुताबिक, यूट्यूब के क्रिएटिव-इकोसिस्टम ने 2025 में भारत की जीडीपी में ₹18,000 करोड़ से ज़्यादा का योगदान दिया और 9.6-लाख से अधिक फुल-टाइम नौकरियों के बराबर रोजगार को सहारा दिया। जून-2026 तक भारत में 20,000 से ज़्यादा यूट्यूब चैनलों के 10-लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे जबकि पिछले साल 2-लाख से ज़्यादा चैनलों ने कमाई की।