यूट्यूब ने अपना नया फीचर फैमिली सेंटर दुनियाभर में किया रोल आउट
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब ने दुनियाभर में अपना नया फीचर फैमिली सेंटर रोल आउट किया है। इस नए फीचर के ज़रिए माता-पिता अपने अकाउंट को अपने बच्चों के अकाउंट से लिंक कर उन पर नज़र रख सकते हैं। इसके अलावा बच्चों द्वारा कोई नया वीडियो अपलोड करने या लाइवस्ट्रीमिंग का माता-पिता को ईमेल के ज़रिए नोटिफिकेशन भी मिलेगा।