यूट्यूब पर व्लॉगिंग करने वाले झारखंड के ट्रक ड्राइवर के शानदार बंगले का वीडियो आया सामने
यूट्यूब पर व्लॉगिंग करने वाले झारखंड के ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी ने अपने शानदार बंगले का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने घर के अंदर का टूर कराया है। उन्होंने बताया कि उनके नए बंगले की पेंटिंग का काम पूरा हो गया है। रवानी ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वह व्लॉगिंग से ₹4-5 लाख/माह कमा लेते हैं।