यूट्यूबर छवि की भीषण सड़क हादसे में मौत, उज्जैन जाते वक्त ट्रक में घुसी कार; मां ने भी तोड़ा दम

आगर (एमपी) में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर सड़क हादसे में यूट्यूब पर 7 लाख+ सब्सक्राइबर्स वाली 23-वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका की मौत हो गई। दोनों मां-बेटी कार से उज्जैन जा रही थीं और मंगलवार सुबह उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि छवि-सारिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Load More