यूट्यूबर ने 28 दिनों में 720 अंडे खाने का किया दावा, बताए शरीर पर हुए प्रभाव
यूट्यूबर निक नॉरविट्ज़ ने हाल ही में 28-दिनों में 720 अंडे खाने का दावा किया है। खुद को हार्वर्ड का मेडिकल छात्र कहने वाले निक ने बताया कि उन्होंने 24-25 अंडे/दिन खाए। बकौल निक, अंडों में 1,33,200 एमजी कॉलेस्ट्रोल था इसके बावजूद शुरुआती 2-सप्ताह उनका एलडीएल (लो-डेनसिटी लिपोप्रोटीन) कोलेस्ट्रोल स्टेबल रहा और अंतिम 2-सप्ताह में एलडीएल कोलेस्ट्रोल 18% गिर गया।