यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने शेयर कीं अपनी मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें
'मिसमैच्ड' फेम अभिनेत्री और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने अपनी मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राजक्ता कोली कल (25 फरवरी) अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल से शादी करेंगी। बकौल रिपोर्ट्स, प्राजक्ता और वृषांक ने करीब 13 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और कपल ने 2023 में सगाई की थी।