यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स सावधान! विदेशी कमाई पर 1 अक्टूबर से RBI का नया नियम लागू
RBI ने 1 अक्टूबर से विदेशी कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स और फ्रीलांसरों के लिए नए फॉरेन एक्सचेंज नियम (FEMA) लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब AdSense, Meta या विदेशी क्लाइंट्स से होने वाली आय की जानकारी एक्सपोर्ट डेक्लेरेशन फॉर्म (EDF) के ज़रिए इनवॉइस जारी होने के 30-दिनों के भीतर बैंक में दर्ज करानी अनिवार्य होगी।