यूट्यूबर सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पीने का दिया चैलेंज, भड़क गए लोग
यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपनी पत्नी अवंतिका को पालतू कुत्ते 'ओरियो' के कटोरे से पानी पीने का चैलेंज दिया जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। अवंतिका ने पहले मना किया तो सौरव कटोरा उठाकर उनके पास ले गए जिसके बाद उन्होंने 'चैलेंज' पूरा किया। एक रेडिट यूज़र ने इसे 'भयानक' बताया जबकि एक अन्य ने कहा, "यह...कितना अपमानजनक है।"