यात्री के खाने में ज़िंदा चूहा मिलने के बाद स्पेन जा रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
नॉर्वे से हाल ही में स्पेन जा रही एक फ्लाइट में एक यात्री के खाने के डिब्बे में ज़िंदा चूहा मिला जिसके बाद फ्लाइट की डेनमार्क में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एक यात्री ने बीबीसी को बताया कि मामला शांत था और लोग बिल्कुल परेशान नहीं हुए। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया।