यात्रा के दौरान फूड पॉइज़निंग से कैसे बचें? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए आसान उपाय
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ सेलहब ने चेतावनी दी है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता न होना और दूषित भोजन फूड पॉइज़निंग का खतरा बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि हर चीज़ जिसे हम छूते हैं उनपर हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं। इससे बचने के लिए खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं, केवल साफ/ताज़ा भोजन करें और सुरक्षित/बोतलबंद पानी पिएं।