यात्री सेवाओं के लिए 'नया ऐप' बना रहा है रेलवे: रेल मंत्री वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है, "भारतीय रेलवे यात्री सेवा केंद्रित ऐप विकसित कर रहा है।" उन्होंने कहा, "यात्री एक ही ऐप में अनारक्षित टिकटिंग, शिकायत दर्ज करने, ट्रेन की उपलब्धता की जांच करने और कई अन्य कार्यों का लाभ उठा सकेंगे।" दरअसल, तेलुगु देशम पार्टी के 2 सांसदों ने रेल ऐप को लेकर लोकसभा में सवाल पूछा था।

Load More