यात्रियों को प्लेन में चढ़ने से रोकने पर DGCA ने अकासा एयर पर लगाया ₹10 लाख का फाइन
डीजीसीए ने अन-सर्विसेबल सीटें होने के कारण सितंबर में 7 यात्रियों को विमान में चढ़ने से रोकने और समय पर मुआवज़ा नहीं देने के बाद अकासा एयर पर ₹10-लाख का फाइन लगाया है। गौरतलब है, एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एक घंटे बाद दूसरे प्लेन की व्यवस्था की थी जिसके कारण एयरलाइन को यात्रियों को ₹10,000 तक मुआवज़ा देना था।