यात्रियों का लगेज छोड़ इंदौर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट, लोअर व टी-शर्ट में शादी में पहुंचे यात्री
रविवार को लखनऊ में करीब एक दर्जन यात्रियों का सामान छोड़कर इंडिगो की फ्लाइट इंदौर पहुंच गई और शादी में शामिल होने गए यात्री अमरनाथ मिश्र और उनके परिवार को लोअर व टी-शर्ट में समारोह में जाना पड़ा। बकौल मिश्र, उनके पास होटल में तैयार होकर समारोह में पहुंचने भर का वक्त था, इतना नहीं कि दोबारा खरीदारी करें।