युद्ध को 'पूर्ण समाप्ति' की ओर ले जाने वाली किसी भी पहल का स्वागत करेंगे: ईरान
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान किसी भी उस पहल का स्वागत करेगा जिससे 'युद्ध का पूर्ण अंत' हो। अराघची ने यह बयान पश्चिम एशिया संघर्ष के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बीच दिया है। इससे पहले ईरान इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की कसम खाई थी।