युद्ध के 50 साल बाद वियतनामी लोगों के अवशेष खोजने में मदद कर रहे हैं अमेरिकी सैनिक
अमेरिकी सैनिक 50 वर्ष बाद उत्तरी वियतनाम (चीन और कम्युनिस्ट मित्रों द्वारा समर्थित) और दक्षिण वियतनाम (अमेरिका और अन्य साम्यवाद विरोधी देशों द्वारा समर्थित) के बीच हुए वियतनाम युद्ध में मारे गए वियतनामी लोगों के अवशेष खोजने में अब मदद कर रहे हैं। अमेरिकी सैनिक लड़ाकों की कब्र ढूंढ रहे हैं जिससे अवशेषों को उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।