युद्ध का L&T के कारोबार पर नहीं पड़ा है ज़्यादा असर, कंपनी ने कहा- मध्यपूर्व में 95% काम सामान्य
मिडल ईस्ट में जारी युद्ध के बावजूद L&T ने कहा है कि उसके 95% प्रोजेक्ट्स पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है और काम सामान्य रूप से जारी है। कंपनी के मुताबिक, क्षेत्र में उसके करीब 100 साइट्स सक्रिय हैं जिनमें से सिर्फ 5% साइट्स सैन्य ठिकानों के पास होने के कारण प्रभावित या अस्थायी रूप से बंद हैं।