युद्ध के कारण शुरू हुआ ‘वर्क फ्रॉम होम’ अब खत्म, UAE की कंपनियों ने कर्मचारियों को बुलाया ऑफिस
मिडल ईस्ट तनाव के दौरान UAE में शुरू हुआ ‘वर्क फ्रॉम होम’ धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। दुबई और अबू धाबी की कई कंपनियों ने कर्मचारियों को लौटने को कहा है। बकौल रिपोर्ट्स, कई अंतरराष्ट्रीय फर्म्स अब इन-पर्सन काम शुरू कर रही हैं जबकि कुछ कंपनियां लचीलापन रख रही हैं और लौटने वाले कर्मचारियों को आर्थिक मदद दे रही हैं।