युद्ध के दौरान फिनलैंड के इस अंडरग्राउंड डिफेंस नेटवर्क में 10 लाख लोग ले सकते हैं शरण
फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के नीचे दुनिया का सबसे ऐडवांस्ड सिविल डिफेंस नेटवर्क बना है जो रूस के साथ युद्ध की स्थिति में लगभग 10 लाख लोगों को शरण दे सकता है। कई दशकों में बने इस नेटवर्क में 5,500 से ज़्यादा बम शेल्टर हैं जिनका इस्तेमाल शांति के समय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तौर पर किया जाता है।