युद्ध के बीच ईरान में चल रहा आत्म-बलिदान अभियान 'जानफदा' क्या है?
युद्ध के बीच ईरान में 'जानफदा' (आत्म-बलिदान) अभियान शुरू किया गया है जिसमें लोग देश की रक्षा के लिए खुद का बलिदान करने के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा कि देश की रक्षा के लिए 1.4 करोड़ नागरिक बलिदान देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैं भी...ईरान के लिए जान देने को तैयार हूं।"